कानपुर देहात - प्रदेश में गाय को माता का दर्जा दिया जा रहा है , और दूसरी तरफ - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 25 November 2018

कानपुर देहात - प्रदेश में गाय को माता का दर्जा दिया जा रहा है , और दूसरी तरफ

रिपोर्ट - अरिवन्द शर्मा  

जहाँ एक तरफ देश में गाय को माता का दर्जा दिया गया है कहते हैं कि गाय माता के शरीर में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है और यही वजह है कि गाय की पूजा सदियों से होती चली आ रही है तो वहीं दूसरी तरफ गाय बछड़ों की स्थिति नाजुक और दैनीय बनी हुई है अगर बात करें किसानों की तो वह अपने घर मैं गाय तब तक रखता है



जब तक वह दूध देती है इसके बाद वह गाय को छोड़ देते हैं वही खेतो पर लगाय गए कटीले तारों से गाय का शरीर घायल हो जाता है और उनका जीवन कष्टकारी हो जाता है इन सभी हालातों के बीच कानपुर देहात जनपद में मैंथा तहसील के शिवली क्षेत्र में बनी एक राघव गोवर्धन गौ शाला में  ऐसी कटीले तारों से घायल गायों की देख रेख व इलाज और उनके खाने पीने की व्यवस्थाएं की जाती है और गोपाष्टमी के उपलक्ष में एक आयोजन किया गया है जिसमें यज्ञ के साथ विशाल भंडारा भी किया गया है जिसमे आस पास से आये लोग मौजूद रहे


यह हम नही कह रहे बल्कि आप तस्वीरों में साफ देख सकते है कि किस तरह राघव शुक्ला अपनी उम्र से बड़ा काम कर रहे हैं इन की उम्र महेज 26 वर्ष ही होगी और ऐसी उम्र में लोग अपनी शौक पूरी करने में मस्त रहते हैं लेकिन राघव शुक्ला ने एक अलग ही बीड़ा उठाया है इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनों के लिए समय नहीं निकाल पाते लेकिन राघव शुक्ला व उनके  सहयोगी अनिल त्रिपाठी अपना ज्यादा से ज्यादा समय गाय की सेवा में लगाते हैं


और कोशिश करते हैं कि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी ना हो जब हमारी बात राघव शुक्ला से हुई तो उन्होंने बताया कि कई सालो वह इस जिम्मेदारी का निर्वाह करते चले आ रहे हैं उनका मानना है कि सभी देवी देवता गाय में ही विराजमान है तो फिर कहीं और जाने की जरुरत ही क्या है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।