बस्ती / रुधौली - युवा किसान संगठन ने गन्ना भुगतान व किसानों की समस्या को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 30 November 2018

बस्ती / रुधौली - युवा किसान संगठन ने गन्ना भुगतान व किसानों की समस्या को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट - राज आर्या

मंडल अध्यक्ष राजा आर्य के आवास पर युवा किसान संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर की बैठक जिसमें 2017 18 का गन्ना मूल्य भुगतान समय से पैसा मिलना जिसमे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  शिव मंगल  सक्सेना ने वर्तमान सरकार पर कहना है
 
 
 कि योगी सरकार किसानों को नजर अंदाज करके सिर्फ नाम बदलो का अभियान चला रही है तथा किसानों ने  भुगतान को 10 दिन के अंदर ना करने पर युवा किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष ने उपजिलाधिकारी  जॉइंट मजिस्ट्रेट अमनदीप डुली रुधौली को पत्र देकर कहा कि 10 दिन के अंदर किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं नहीं किया गया तो युवा किसान संगठन विशाल आंदोलन के लिए बाध्य होगा इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरीश पटेल मंडल अध्यक्ष राज आर्य जिला अध्यक्ष संजय चौधरी जिला प्रचारक विक्रम पटेल भानपुर तहसील अध्यक्ष मंगल पटेल रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष मोतीलाल चौधरी प्रवक्ता प्रमोद कुमार पांडे अभिषेक त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष चौधरी अतुल चौधरी रामपाल यादव इंद्रजीत यादव पवन चौधरी आदि लोग मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।