रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
प्रदेश
में भाजपा सरकार महिला सुरक्षा की बात करती है।वह थानों की पुलिस
बलात्कारियों को खुलेआम घूमने की छूट दिए हुए है।यह मामला थाना मोहम्दाबाद
क्षेत्र के एक गांव में नावलिक लड़की के माता पिता की मौत के बाद गांव के
लोग उससे छेड़खानी करने लगे।लड़की की उम्र 17 वर्ष है उसकी दो छोटी बहन है
वह
अपनी दादी के साथ रहती थी वह जब खेतो में जाती तो गांव के लड़के उसके साथ
छेड़खानी करते थे।उसके बाद विवाहित युवक कल्लू ने उसके साथ कई बार बलात्कार
किया जिसके चलते वह गर्भवती हो गई लेकिन आरोपी की पत्नी ने उसको मेडिकल से
दवाई मंगाकर खिला दी जिससे उसका गर्भपात हो गया।फिर भी आरोपी शांत नही हुए
उससे लगातार छेड़खानी करते रहे। घर पर अकेली थी तभी अनिरुद्ध
प्रताप,बंटी राठौर,बड़े लला,फुल्लन व एक अज्ञात युवक के साथ मिलकर घर अंदर
ही सभी ने बारी बारी से बलात्कार किया है।जब बलात्कार की शिकायत थाने में
पुलिस से की तो हल्का इंचार्ज ने एक आरोपी को पकड़कर छेड़छाड़ में जेल भेज
दिया।
लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया गया अन्य आरोपी उसको जान से
मारने की धमकी दे रहे है।परेशान होकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।एसपी
ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए है।सामूहिक बलात्कार की घटना को
लेकर अपरपुलिसधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि आज यह मामला हमारे संज्ञान
में आया है।जांच की जा रही है यदि दोषी पाए जाते है तो आरोपियों को जेल
भेजा जायेगा।
आखिर
एक हफ्ते बाद भी मुकदमा दर्ज क्यो नही-जिस नावलिक लड़की के साथ सामूहिक
बलात्कार किया गया वह थाने में मुकदमा दर्ज नही किया एक हफ्ते बाद जब एसपी
से शिकायत तब कही जाकर आदेश हुआ आखिर एक हफ्ते तक स्थानीय पुलिस ने मुकदमा
दर्ज कर कार्यवाही नही की साथ मे उस पीड़ित लड़की के ऊपर दो छोटी बहनों की
जिम्मेदारी भी है।आखिर कब सुधरेगी थानों की पुलिस कैसे सुरक्षित रहेगी घर
लडकिया किस पर विस्वास किया जाये।दर दर क्यो भगाती रेप पीड़िता को क्या
पुलिस किसी राजनीतिक दवाव में आरोपियों के ऊपर कार्यवाही नही अभी तक।यह
घटना सामने आने से पुलिस के ऊपर कई सवाल खड़े कर दिए है।देखना यह होगा कि
पुलिस पीड़ित नावलिक लड़की को न्याय दिला पाती है या नही।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।