कन्नौज -परीक्षा छूट गयी जिससे उन परीक्षार्थियों में इस बात का रोष देखने को मिला - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 18 November 2018

कन्नौज -परीक्षा छूट गयी जिससे उन परीक्षार्थियों में इस बात का रोष देखने को मिला



रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी

टीईटी 2018 की प्रवेश परीक्षा के दौरान मूल प्रमाणपत्र न होने के कारण कुछ परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं मिल सका जिस कारण उनकी परीक्षा छूट गयी जिससे उन परीक्षार्थियों में इस बात का रोष देखने को मिला। मामला कन्नौज के राजकीय इंटर कालेज उमर्दा केंद्र का है। 

रविवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा ( यूपी टीईटी 2018 ) का आयोजन किया गया परीक्षा के दौरान ऐसा मामला कन्नौज में देखने को मिला जहां राजकीय इंटर कालेज उमर्दा केंद्र में डियूटी पर चेकिंग कर रहे एनबी सविता ने जब परीक्षार्थियों के मूल प्रमाण पत्र चेक किए तो कई परीक्षार्थियों के पास बीएड अंकपत्र की मूलप्रति नहीं प्राप्त हुई जिसकी बजह से कुछ परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं मिल सका और वह परीक्षा देने से वंचित रह गए। परीक्षा देने से वंचित नाराज परीक्षार्थियों  का कहना है कि वह अटेस्टेड (प्रमाणित) छायाप्रति लेकर गए थे, जिससे कई लोगों को प्रवेश दे दिया गया लेकिन हम जैसे कुछ लोगों को प्रवेश देने से मना कर दिया गया। 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।