ब्यूरो कानपूर -रवि गुप्ता
कानपुर. उत्तर प्रदेश कांग्रेस के तत्वावधान में शास्त्री नगर में सभी धर्मों के लोगों ने मिलजुलकर भाईचारा और आपस मे सद्भावना बनाये रखने के लिए कुछ यूं दिवाली मनाई इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जयसवाल भी मौजूद रहे।
शास्त्री नगर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नफरत को भुलाते हुए सभी धर्मों के लोग मिलजुकर जिनमे हिंदू, मुस्लिम,सिख,ईसाई के लोगो ने तिरंगे घड़ों पर सजाए गए दीप जलाए और आपसी सद्भावना के साथ मिलकर राष्ट्रीय एकता को रोशनी देने का काम किया। कार्यक्रम के संयोजक शेलेन्द्र दीक्षित ने बताया कि आज दिवाली के अवसर पर आओ सब मिलकर दीप जलाए* का कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसका मकसद इतना था
कि सद्भावना के दीप समाज मे साम्प्रदायिक विषाक्ता को कम करने में सहायक होगे और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प भी लिया। वहीं इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जयसवाल ने सभी शहर वासियों को दीपावली की बधाई दी और मीडिया से बात करते हुए उनके सवालो पर सरकार की रणनीतियों को कोसते हुए कहा कि अयोध्या में देव दीपावली मनाई गई हो या मोदी जी का केदारनाथ दर्शन करना यह सब चुनाव का पूर्वाभ्यास है जब चुनाव नजदीक होता है तो यह पूर्वाभ्यास भी शुरू हो जाता है यह सब चुनावी घोषणाएं ,आख्याये है , महत्व है और इनका दूसरा कोई महत्व नही है


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।