बस्ती-परिजनों का धैर्य दिया ज़बाब ग्रामीणों के साथ सड़क किया जाम - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 9 November 2018

बस्ती-परिजनों का धैर्य दिया ज़बाब ग्रामीणों के साथ सड़क किया जाम

जिला संवाददाता बस्ती

जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के बोकनार निवासी

 वीरेन्द्र उपाध्याय की हत्याकांड में अभी तक जांच प्रक्रिया से नाखुश परिजन व ग्रामीण शुक्रवार को सड़क पर आ गये। 

परिजनों का आरोप है,लालगंज पुलिस अपराधियों को बचाने का प्रयास कर रही है। 24 अक्टूबर को घर से लापता बोकनार निवासी वीरेन्द्र 30 का शव 31 अक्टूबर को पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कड़र खास गांव के निकट गन्ने के खेत में मिला था। क्षत-विक्षत शव की दो दिन बाद शिनाख्त हो सकी थी,लालगंज थाने में अपहरण कर हत्या का मुकदमा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज हुआ था। 

3 नवंबर को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा सुरक्षित कर दिया गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए शरीर पर चोट के निशान होने का आरोप लगाया। प्रकरण में लालगंज पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया था, जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

इससे भड़के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे महादेवा-मुंडेरवा मार्ग पर पहुचकर जाम लगा दिया और लालगंज पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर सीओ रुधौली शिव प्रताप सिंह व एसओ लालगंज पहुंचे, लेकिन ग्रामीण डीएम डॉ. राजशेखर के मौके पर आने की मांग पर डटे रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।