गोरखपुर- पुलिस अधीक्षक डा॰ सुनील गुप्ता को तैनात किया गया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 28 November 2018

गोरखपुर- पुलिस अधीक्षक डा॰ सुनील गुप्ता को तैनात किया गया

ब्यूरो गोरखपुर - कृपा शंकर चौधरी
 
 सरकार के मनमाफिक कानून व्यवस्था न रख पाने के मद्देनजर पुलिस महकमे में भारी फेरबदल किया गया है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के गृह जनपद में शलभ माथुर के जगह नये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा॰ सुनील गुप्ता को तैनात किया गया है और गोरखपुर में स्वच्छ कानून व्यवस्था की उम्मीद जताई जा रही है।
 
 
 
अब शलभ को हटा कर महानिदेशक मुख्यालय भेज दिया गया है और नये पुलिस अधीक्षक इससे पहले डीजीपी मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था का कार्य संभाल रहे थे 
 
1976 में जन्मे 2007 बैच के आई पी एस डा सुनील  गुप्ता का कार्यकाल संघर्ष भरा रहा है । इन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जम्मू-कश्मीर के पद पर भी कार्य किया है जहां तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने की हरसंभव कोशिश की। मूलरूप से लखनऊ के रहने वाले सुनील गुप्ता मिलनसार किस्म के आई पी एस हैं किन्तु जिम्मेदारी के प्रति शख्त बताए जाते हैं।
 
बताते चलें कि मुख्यमंत्री महोदय कानून व्यवस्था सही करने के पक्षधर हैं जबकि बीच में गोरखपुर जनपद में कई घटनाएं होने एवं शिकायत मिलने के बाद नये पुलिस अधीक्षक के आने की संभावना बढ़ गई थी। उम्मीद जताई जा रही है कि नये पुलिस अधीक्षक पिछले अनुभव के आधार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश करेंगे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।