रीतू श्रीवास्तव-तहकीकात न्यूज प्रभारी
लंभुआ आखिरकार पिछले दस दिनों से धरने पर बैठे किसानों का धैर्य जवाब दे गया,गुरुवार को आक्रोशित किसानों ने जिला प्रशासन का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की,किसानों का आरोप है की धरने को दस दिन बीत जाने के बाद भी स्थानीय प्रशासन का कोई भी अधिकारी किसानों की समस्याएं सुनने धरना स्थल पर नहीं आया,जिससे किसानों में बड़ा आक्रोश है।
लंभुआ के मेला वाली बाग में भारतीय किसान यूनियन हिंद गुट के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार उर्फ सूरज सिंह के नेतृत्व में किसान समस्याओं को लेकर पिछले दस दिनों से अनवरत धरना चल रहा है।किसानों का आरोप है कि तहसील प्रशासन से अनुमति लेकर किसान धरने पर बैठे हैं,प्रशासन को जानकारी होने के बावजूद भी कोई भी अधिकारी किसानों की समस्या सुनने के लिए धरना स्थल पर नहीं आया,जिससे गुरुवार को किसान आक्रोशित होकर तहसील गेट के सामने जिला प्रशासन का पुतला दहन किए।प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि अगर प्रशासन शीघ्र किसानों की समस्याओं के निस्तारण के प्रति गंभीर नहीं होता है तो किसान आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे,जिस की संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस प्रशासन किसानों को धमकी दे रही है यदि भुआपुर से ताजिया लेकर मुसलमान धरना स्थल पर गए तो प्रशाशन कुछ भी करसकती है,प्रसाशन को 2 दिन का समय चाहिए
कभी भी हो सकता है भूख हड़ताल-किसानों ने कहा यदि 2 दिन में हमारी समस्या का निदान नही हुआ तो तो हम आमरण अनसन करेंगे।
फिर देखते है कि जिला प्रसासन कैसे आंखे बंद करके बैठता है,किसानों ने जिला प्रसासन और एसडीएम घूसखोर है के नारे लगाए,मौके पर राम लौट पाल,गिरीश पांडे,प्रशांत,मुन्नी वर्मा,राकेश,मोबिन आदि किसानो के साथ सैकड़ो किसान मौजूद रहे।।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।