रिपोर्ट- मोबीन मन्सुरी
कन्नौज में केंद्रीय मंत्री उमा भारती का कार्यक्रम पूरी
तरह फ्लॉप रहा। यहां भीड़ ने कार्यक्रम में कोई दिलचस्पी नही दिखाई। हाल यह
हुआ कि उमा भारती के भाषण के बीच मे ही आने वाले कुर्सियां छोड़कर जाने लगे।
आम लोगो को जाता देख अधिकारियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन कोई
कामयाबी नही मिली। कन्नौज में आज गंगा ग्राम स्वच्छता सम्मेलन का आयोजन
किया गया था। लेकिन आम जनता की दिलचस्पी न दिखाने से कार्यक्रम पूरी तरह
फ्लॉप हो गया।
कन्नौज में आज भाजपा के एक
कार्यक्रम में पार्टी नेताओं की खासी किरकिरी हुई। हुआ यह कि कन्नौज के
बोर्डिंग ग्राउंड में आज गंगा ग्राम स्वच्छता सम्मेलन का आयोजन किया गया
था। कार्यक्रम में केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती को आना
था, लेकिन वह सवा दो घण्टा लेट कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। मंत्री के लेट
होने का नतीजा यह निकला कि भीड़ को अफसर ओर नेता काफी कर
लाये थे
वह तीन घण्टे पूरे होने तक वापस जाने लगी। भीड़ को इस तरह जाते देख
अफसरों के चेहरे पर पसीना आ गया। पुलिस का रौब दिखाकर और मान मनव्वल कर भीड़
को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन कोई नही रुका। हाल यह था कि उमा भारती के
भाषण के बीच मे ही पूरा पांडाल खाली हो गया। कुर्सियों पर सिर्फ नेता और
अफसर ही बैठे दिखाई दे रहे थे।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।