फर्रुखाबाद - लूटेरो ने चौकीदार की हत्या कर ट्रेक्टर लूटा - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 1 November 2018

फर्रुखाबाद - लूटेरो ने चौकीदार की हत्या कर ट्रेक्टर लूटा

रिपोर्ट पुनीत मिश्रा

फर्रुखाबाद में बीती रात निर्माणाधीन बिजली घर में सो रहे चौकीदार की हत्या कर सिर पर सीमेंट की बोरी रख दी गयी| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गयी| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा| 



थाना राजेपुर के ग्राम महमदपुर गढिया निवासी 55 वर्षीय नत्थू सिंह सक्सेना पुत्र दुल्ला बीते लगभग 15 दिनों से थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम गुगौरा में प०दिनदयाल उपाध्यय योजना के तहत बनाये जा रहे बिजली घर पर चौकीदार का कार्य करता था| बिजली घर बनाने का ठेका नेहरु रोड निवासी ठेकदार अनुराग मिश्रा का था| 




बिजली घर बनाने का लिये जब राजमिस्त्री जब पंहुचे तो मेंन गेट खुला मिला| राजमिस्त्री मनोज ने भीतर जाकर देखा तो पता चला की नत्थूसिंह का शव जमीन पर पड़ा था उसक चेहरे के ऊपर सीमेंट की बोरी रखी थी| राजमिस्त्री मनोज ने सूचना ठेकेदार अनुराग मिश्रा को दी| अनुराग मिश्रा मौके पर आ गये| उन्होंने पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने पर एसपी संतोष मिश्रा,सीओ अमृत, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार, फिल्ड यूनिट, डॉग स्कोट आदि आ गये| घटना स्थल पर खड़ा ट्रेक्टर भी गायब था| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये  भेजा है | एसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि जाँच की जा रही है| शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी|

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।