ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में सैकड़ो
की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी के
खिलाफ फूलबाग से रैली निकालकर कलेक्ट्रट पहुंचकर अपना रोष जाहिर करते हुए
नारेबाजी की और डीएम के माध्यम से सीएम को सम्बोधित ज्ञापन भी दिया।
सरकार ने की हमारे साथ नाइंसाफी
आंगनवाड़ी
कार्यकत्री व सहायिकाओं ने जुलूस निकालते हुए प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी
के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर रोष जताया।
प्रदर्शन कर रही हीरावती ने बताया कि 8 जून 2018 को संगठन के प्रतिनिधियों
के साथ सीएम योगी जी के साथ बैठक में वार्ता हुई थी जिस पर आंगनबाड़ियों
कर्मचारियों का मानदेय 10 हज़ार करने की बात हुई थी लेकिन आज तक उसका
शासनादेश जारी नही किया न ही सरकार इस पर कोई जवाब दे रही है
भारत सरकार ने भी 11 सितंबर को 1500 रुपये की घोषणा आंगनबाड़ी कर्मचारियों के लिए की थी कि और जिसमें कहा गया था यह दिवाली का तोहफा होगा वो मानदेय तो दूर की बात हमारा ही मानदेय अब तक नही आया लंबे अरसे से सरकार हमारे साथ नाइंसाफी कर रही है। हमारी मांग है कि मानदेय वृद्धि का शासनादेश जारी किया जाए, खाली पदों पर आंगनबाड़ी कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए ,मूल कार्यो के अलावा उन पर अन्य कार्य जबरन न थोपा जाए।आज रैली निकालकर हम सभी कलेक्ट्रट तक जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा है यदि इसके बावजूद भी मांग न पूरी हुई तो आंदोलन तो हमारा तेज होगा ही और आने वाले चुनाव में सरकार को सबक सिखाने का काम आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री करेंगी।
इस रैली में माया देवी,गीता देवी, बबली,मंजू,बीना और गीता समेत तमाम आंगनबाड़ी सहायिका मौजूद रहीं।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।