ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
मंगलवार को ऑल इण्डिया वुमेन डेवलपमेंट एण्ड ट्रेनिंग सोसाइटी, चित्रा
ग्रुप एवं बाबाशिव कांटीन्यू फॉउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में "शुभांजली
महोत्सव" का आयोजन लाजपत भवन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि
महापौर प्रमिला पाण्डेय और अतुल कोठारी जी (राष्ट्रीय सचिव- शिक्षा
संस्कृति उत्थान न्यास, दिल्ली) के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में
बच्चों ने मंच पर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। साथ ही
आयोजन में सीओ कलक्टरगंज श्वेता यादव ने समाजसेवी, शिक्षाविद एवं कला के
धनी दिग्गजों को पौधे और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया।
बेहतरीन परफार्मेंस ने जीता दिल
बाल
दिवस की पूर्व संध्या पर नन्हें मुन्नों और युवाओं ने अपनी प्रस्तुति से
दर्शकों का दिल जीत लिया जहाँ एक के बाद एक शानदार मंत्रमुग्ध कर देने वाली
बच्चों व बड़ों की प्रस्तुतियों से हाल में बैठे लोगों ने जमकर तालियां
बजाई। वही परफॉर्मेंस के बाद विशिष्ट अतिथि सीओ कलक्टरगंज श्वेता यादव ने
विभिन्न समाजसेवी,शिक्षाविद, कला से जुड़े लोगों को सम्मानित किया। संस्था
की अध्यक्षा डॉ बिंदू सिंह ने बताया कि संस्था का उद्देश्य प्रतिभागियों के
हौसलों को उड़ान देने का है।
जिससे बच्चे अपनी कला का प्रदर्शन करके अपना
भविष्य सवांरे। बाबाशिव कांटीन्यू फॉउंडेशन के चेयरमैन सर्वोत्तम तिवारी ने
बताया कि शुभांजली के सेमीफाइनल में चयनित प्रतिभागी ग्राण्ड फिनाले की
शान बनेंगे। उन्होंने कहा कि 27 जनवरी 2019 को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता
का भव्य फिनाले भी लाजपत भवन में ही आयोजित होगा।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।