ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
कानपुर स्वच्छ भारत मिशन के तहत गंगा मैया साफ हो इसमें हम सबका हाथ हो का संकल्प
लेकर आज देवोत्थान एकादशी के अवसर पर शहर के तमाम घाटों पर लाखों दीप
जलाकर दीपोत्सव मनाया गया इस दीपोत्सव से सजा सरसैया घाट मानो एक अलग छठा
बिखेर रहा था जहां हज़ारो की तादाद में भक्त इस दीपोत्सव का हिस्सा बनकर दीप
जलाए और गंगा जी की महाआरती में शामिल हुए।
गंगा महाआरती ने दिलाई काशी की याद
स्वच्छ
भारत मिशन और स्वच्छता ही सेवा के तहत शहर के तमाम घाटों पर दीपोत्सव
मनाया गया वही इसी क्रम में लाखो दीपक से सजा हुआ सरसैया घाट मानो अलग ही
अद्भुत और सुंदरता बिखेर रहा था घाट परिसर पर सीढ़ियों पर चारो तरफ दिए ही
दिए से पूरा घाट जगमगा उठा।
वहीं श्रद्धालु गंगा मैया
की लहरों में दीपक छोड़ रहे कही श्रद्धालु गंगा मां से प्रार्थना करता हुआ
नजर आया इस अवसर पर मंडलायुक्त सुभाष चन्द्र शर्मा और मेयर प्रमिला पांडे
ने भी गंगा पूजन कर इस महाआरती में शामिल हुए। गंगा महाआरती ने तो मानो
काशी की याद दिला दी सभी भक्त गंगा जी की सुंदर आरती करते नज़र आये। वही मां
गंगा के पॉवन तट सरसैया घाट पर नदी के बीच मंच बनाकर भजन संध्या और बच्चो
ने अद्भुत गणेश वंदन की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मंडलायुक्त
सुभाष चन्द्र शर्मा ने बताया कि देवोत्थान एकादशी के अवसर पर आज हमें मां
गंगा के पॉवन तट पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ यहां लाखो दीपक जलाएं गए
हैं कि हम सभी इसी तरह से गंगा मां की अविरलता और स्वच्छ्ता को लेकर
संकल्पित है और इसी तरह से गंगा को स्वच्छ रखेंगे यहां की विशेष महाआरती
में शामिल होने का जो सौभाग्य मिला है। मां गंगा को हम इसी तरह साफ सुथरा
रखे यही हम सबका कर्तव्य है।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।