फर्रुखाबाद - किसानों ने अपने घर बचाने के लिए डीएम का किया घेराव - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 27 November 2018

फर्रुखाबाद - किसानों ने अपने घर बचाने के लिए डीएम का किया घेराव

 रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा

फर्रुखाबाद में पहले गंगा के बाढ़ का पानी से नुकसान और अब पानी कम होने से कटान हो रहा नुकसान । यह है सच्चाई है फर्रुखाबाद के विकास खण्ड राजेपुर क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर कायस्थ की । जो गंगा के किनारे बसा हुआ है।



यह गांव विकास से कोसो दूर है।अभी कुछ समय पहले यह गांव पूरी तरह बाढ़ के पानी से भरा रहा जिससे तीन महीने लगातार गांव का जीवन एक नरक बनकर रहे गया था। तहसील अमृतपुर क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर कायस्थ की जमीन गंगा के कटान में कट चुकी है लेकिन कटान अभी भी जारी है।जिसको लेकर किसानों ने डीएम से लेकर सभी नेताओं की चौखट के चक्कर लगा चुके लेकिन उनकी परेशानी का समाधान नही किया गया जिससे परेशान होकर कलेक्ट्रेट में धरना देने पर मजबूर हो गए है।



ग्रामीणों ने सर्वोदय मण्डल के नेता लक्ष्मण सिंह के साथ डीएम कार्यालय पहुंच कर डीएम मोनिका रानी से गांव के निरीक्षण के लिए कहा लेकिन डीएम ने उनको तबज्जो नही दिया है।जिस कारण ग्रामीण नाराज हो गए उन्होंने जबतक तटबन्ध बनाने के आदेश जारी नही होते उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।इस प्रदर्शन से जिला प्रसाशन की पोल खोलकर रख दी है।वही सिचाई विभाग भी कटान रोकने के नाम पर सरकारी पैसो का दुरुपयोग कर रहा है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।