समाधान दिवस पर डीएम और एसएसपी ने किया थानों का औचक निरिक्षण - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 3 November 2018

समाधान दिवस पर डीएम और एसएसपी ने किया थानों का औचक निरिक्षण

ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता

 शनिवार को समाधान थाना दिवस के अवसर पर डीएम विजय विश्वास पन्त और एसएसपी अनन्त देव शहर कब स्वरूप नगर थाने पहुंचे और थाने में गंदगी देख नाराज़गी व्यक्त की जिसके बाद अपनी परेशानियों को लेकर थाने पहुंचे लोगों का मामला देख सुन कर उनका निराकरण भी किया और पुलिसकर्मियों को हर मामले का सही से निर्वहन करने के निर्देश भी दिए।



माह के प्रथम और द्वितीय शनिवार को समाधान थाना दिवस का आयोजन किया जाता है जहां आज इस मौके पर डीएम और एसएसपी स्वरूप नगर थाने पहुंचे वहीं स्वरूप नगर थाने में  गन्दगी देख एसएसपी का पारा हाई हो गया जहां कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए थाने में मौजूद पुलिस कर्मियो को फटकार लगाई और  थाने की सफाई और पुताई कराने के लिए निर्देशित किया।



आज हर थानों पर थाना दिवस का आयोजन कर विवादित मामलों में दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया जाता है और उसका निराकरण करते है। जिसके बाद जिलाधिकारी और एसएसपी फजलगंज थाने पहुंचे और वही स्थिति वहां भी देख थाने में नराजगी व्यक्त की और थाने की  साफ सफाई कराने के निर्देश दिए और साथ ही थाने के प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी वाहन जब्त किए थाने में जमा है  उनके निस्तारण हेतु



नियमता के आधार पर नीलामी कराई जाए वही मामलों की सत्यता को देखकर कार्यवाई की जाए साथ ही थाने में फरियादियों की बात को गम्भीरता से लेते हुए उनकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास करे। इस दौरान थाने में पीड़ितों के मामलों का निराकरण किया गया और एक परिवार में पति पत्नी का विवाद था जिसे दोनों पक्षों के लोगो को बुलाकर आज  समझौता भी कराया गया ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।