सुलतानपुर - लंभुआ में शहीद-ए-आजम व ख्वाजा गरीब नवाज कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ संपन्न - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 3 November 2018

सुलतानपुर - लंभुआ में शहीद-ए-आजम व ख्वाजा गरीब नवाज कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ संपन्न

न्यूज प्रभारी सुल्तानपुर - रीतू श्रीवास्तव

लंभुआ/सुलतानपुर,कस्बे में शहीद-ए-आजम व ख्वाजा गरीब नवाज कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दूर से आए मौलानाओं ने शिरकत की।कार्यक्रम आयोजक सिराज अहमद सब्बाग व करीम अहमद सब्बाग ने आए हुए अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।


कान्फ्रेंस में शिरकत करते हुए हजरत सैय्यद मेराज अशरफ जायसी ने कहा कि समाज के सभी धर्म के लोगों को एक नजर से देखो तभी जिंदगी में कामयाबी मिलेगी सैयद शबाहत हुसैन मुरादाबादी ने कहा कि औरतों को पर्दे में रहकर चलना चाहिए और अपने बच्चों को अच्छी तालीम देनी चाहिए,

मुकर्रर सैयद महताब आलम ने कहा कि हर हिंदुस्तानी को अमन और चैन से जिंदगी गुजारनी चाहिए और अपने वतन से मोहब्बत करनी चाहिए। वहीं नातिया कलाम नईम अख्तर नैनीताल तथा ताबिश रजा नैनीताल, शोएब रजा ने अपने अपने अंदाज में कलाम पेश किए। मौलाना उस्मान मिस्बाही ने आने वाले सभी हजरात का खैर मखदम किया।



उदय सिंह, संजीव सिंह,अनीस अहमद ठेकेदार बरसडा संतोष सिंह,अकरम हुसैन,आतिशबाज पियाजू आतिशबाज सद्दाम हुसैन सब्बाग, गुलाम साबिर इदरीसी,रहमान अली,उस्मान इदरीसी,एजाज अंसारी,पप्पे,मुम्ताज अहमद,आफताब खान,राजा,मेराज अहमद, रियाज अहमद,रानू नईम,कुरैशी, शेर मोहम्मद सब्बाग,छोटकऊ मनिहार,वसीम,अफरोज खान,सालिम,समीम उर्फ लल्ला, माबूद, शाहरुख,नफीस अहमद,समीर अहमद,अनीस चूडी वाले,अनीस अहमद,सोनू ,बबलू आदि  मौजूद रहे ।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।