ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
मानव एकता समिति के तत्वावधान में समिति के सदस्यों ने शहर में स्थित अपने अभियान के 17 वां दिन में नरोना चौराहे स्थित महान लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जी की प्रतिमा को दूध और गंगा जल से स्नान कराया गया और माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी गयी।समिति के अध्यक्ष डॉक्टर इकबाल बहादुर इन महापुरुष की बदौलत देश को आज़ादी मिली और ऐसे महापुरुषों की प्रतिमाए तो शहर भर में लगी हुई हैं लेकिन इनकी साफ़ सफाई की तरफ कोई सुध नही ले रहा इसलिए हम सभी ने संकल्प लिया है कि खुद ही शहर में स्थित सभी महापुरुषों की प्रतिमाएं की साफ सफाई करेंगे। आज 17 वां दिन है
गणेश शंकर विद्यार्थी जी महान लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे उनकी स्मृति को बताते हुए वे हिन्दू मुस्लिम की एकता के लिए अपने प्राणों का बलिदान किया था प्रताप अखबार के द्वारा लड़ाई में लड़ने वाले जितने क्रांतिकारी थे वे सभी इनके यहां रुकते थे हिन्दू मुस्लिम एकता के पीछे अपने प्राण गंवाए थे आज इस अभियान में हम सभी ने विद्यार्थी जी की प्रतिमा को दूध व गंगाजल से स्नान करवाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है
इस अवसर पर संयोजक दिलीप बागी, लाला पंडा, अजीत खोटे, मो रियाज़, उमेश,अशोक,नागेंद्र,माया और दयाराम मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।