लखनऊ डेस्क तहकीकात न्यूज़
केन्द्र की मोदी सरकार
ने एक बार फिर आम जनता की कमर तोड़ने का काम किया है। रसोई गैस के दामों में
लगभग 61 रूपये की बढ़ोत्तरी करने से रसोई गैस सिलेण्डर का दाम लगभग एक हजार
रूपये के नजदीक पहुंच गया है। गरीब जनता इस भीषण मंहगाई में जहां त्रस्त
थी वहीं अब रसोई गैस के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि ने आर्थिक रूप से
उसकी कमर तोड़कर रख दी है।
प्रदेश
कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन रावत ने जारी बयान में कहा कि ‘बहुत हुई मंहगाई
की मार-अबकी बार भाजपा सरकार’ का नारा देने वाली भाजपा सरकार के साढ़े चार
वर्ष के शासनकाल में हर वर्ग तबाह हो गया है। जहां पेट्रोल और डीजल के
दामों में बेतहाशा वृद्धि से आम जनमानस जूझ रहा था वहीं अब रसोई गैस के
दामों में लगातार हुई वृद्धि से अब रही-सही कसर भी पूरी हो गयी है। आम जनता
मंहगाई से त्रस्त है और केन्द्र की मोदी सरकार से निजात पाने के लिए कमर
कस चुकी है। भारतीय जनता पार्टी को आने वाले चुनाव में इसका खामियाजा अवश्य
भुगतना पड़ेगा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।