फर्रुखाबाद - दिन दहाड़े प्रेम प्रसंग में दवंगो ने युवक के गोली मारकर हत्या - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 13 November 2018

फर्रुखाबाद - दिन दहाड़े प्रेम प्रसंग में दवंगो ने युवक के गोली मारकर हत्या

रिपोर्ट- पुनीत मिश्रा

फर्रुखाबाद में पुलिस का इकबाल हुआ खत्म होता नजर आ रहा है आये दिन हत्या और लूट की घटनाओ पर पुलिस रोक लगाने में नाकाम हो रही है । पिछले २४ घंटे के अंदर दो हत्याओं से फर्रुखाबाद दहल सा गया है । आज दिन दहाड़े प्रेम प्रसंग में घर के अंदर घुस कर गोली मारकर 18 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई।हत्यारे युवक को गोली मारकर फरार हो गए । मामला फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज के ग्राम झंसी का है


गांव वालो की माने तो जिस लड़की से मृतक मोनू जोशी का प्रेम प्रसंग चल रहा था वह लड़की उसके ताऊ की करीबी रिश्तेदार की लड़की है।मृतक को उसके ताऊ और भाई ने उसको उस लड़की से दूर रहने की सलाह दी थी।

लेकिन वह नही माना उसी के चलते कल मृतक की बहन के साथ मारपीट जब उसकी शिकायत की गई तो आज सुबह भी आरोपियों ने मृतक युवक की पिटाई की थी लेकिन जब वह पुलिस से शिकायत करने जा रहा था तो जान से मारने की धमकी दी थी।उसके बाद हत्या की गई।जिस युवक की हत्या की गई उसके पिता हत्यारे भाई और भतीजे को बचाने के चलते लगभग पांच साल 307 में जेल की सजा काटी थी।


वही आरोपी बहुत दबंग तरीके का युवक है।वह किसी से जरा सी बात होने पर गोली चला देता है उसके ऊपर दर्जनों मुकदमे दर्ज है।उसी बजह से उससे कोई झगड़ा नही करता है।दूसरी तरफ पूरे जिले में अपराधी पकड़े जा रहे है लेकिन वह खुलेआम घूम रहा था।जिसमे पुलिस की लापरवाही साफ दिखाई दे रही  है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।