समीक्षात्मक रिपोर्ट
तहकीकात न्यूज़ टीम गोंडा -रमेश कुमार यादव ,राकेश सिंह
भारत सरकार ने देश को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए लगातार काफी प्रयास कर रही है केंद्र से लेकर राज्य स्तर तक कई ऐसी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है जिससे देश को स्वच्छ और सुन्दर बनाया जा सके।
इसी कड़ी में प्रधान मंत्री आवास योजना को स्वच्छ भारत योजना से भी जोड़ा गया है इसके अंतर्गत बनने वाले शौचालय के लिए स्वच्छ भारत योजना के तहत 12,000 रूपए अलग से आवंटित किये जायेंगे।
उत्तर प्रदेश जिला गोंडा के अंतरगत बभनजोत ब्लाक में आने वाला पुरवा बभनगाँव में भरष्ट आला अधिकारियों के कारनामे उभर कर सामने आये।
गांव में तहकीकात न्यूज़ टीम ने जब समीक्षा की तब उस दौरान कई शौचालय की ख़राब हालत सामने आयी जहां 20 घर का पुरवा है उसमें केवल 3 शौचालय का निर्माण हुआ है वो भी पूर्ण रूप से नहीं।इमारत खड़ी करके ग्रामीणो ने 12000 की नगद राशि ले लिया है और उसमें लकड़ी कंडा भर दिया है न तो शौचालय का गड्ढ़ा खोदा गया है और न ही अन्दर शीट बैठाई गयी है।
ग्राम प्रधान विद्यावती के ऊपर ग्रामीणों ने घूस लेने का लगाया आरोप
चैपुरवा निवासी प्राण पति का कहना है की हमें एक लाख दस हजार का भुगतान मिला है वहीं माया देवी का कहना है की कुल राशि 90 हजार हमें मिला है हाजी जोत में दुखी लाल का भी एक लाख दस हजार मिला है पूरे ग्राम पंचायत में सात पुरवा है प्रधान का कहना है 45 आवास पास करवा चुके हैं और 135 शौचालय भी
प्रधान की नियत साफ नहीं दिखाई पड़ रही हैं हर आवास के पीछे 10 हजार से लेकर 20 हजार आवास के नाम पर वसूली की जारी है गरीबों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ कहीं भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है ग्राम पंचायत के इस भ्रष्टाचार में सम्मिलित कोटेदार भी हैं कोटेदार के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने बयान दिया है कि अक्टूबर माह का राशन वितरण नहीं हुआ है
शिकायतकर्ता इस तरह से हैं
तैरुण निशा, कमरून निशा, जय बुन ,नूरजहां , बूटना,खैरुन्निसा, शैकुन निसा, जबेरा खातून,सएलियन,पूनम देवी ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है अंगूठा दशखत के साथ कोटेदार गौकरन व बकसरिया के कोटेदार रंपति के कारनामों को जनता ने उजागर की है अक्टूबर माह का राशन गरीब जनता को नहीं मिला है इस विषय पर पूर्ति निरीक्षक दिनेश वर्मा से बात करने पर उनसे पूछा गया की आप अक्टूबर माह में जांच करने आए थे जांच करने के बावजूद भी राशन वितरण ना हो सका तो उन्होंने यह कहा की बीच में छुट्टियों के दौरान कुछ ना हो सका मगर ग्रामीणों में अक्टूबर माह का राशन वितरण किया जाएगा ऐसा ना करने पर कोटेदार को सस्पेंड कर दिया जाएगा।


Wow
ReplyDelete