इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने पर इलाहाबाद ,हाईकोर्ट ने योगी व केंद्र सरकार से मांगा जवाब - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Tuesday, 13 November 2018

इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने पर इलाहाबाद ,हाईकोर्ट ने योगी व केंद्र सरकार से मांगा जवाब

मिडिया डेस्क

इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने प्रदेश और केंद्र सरकार से सात दिन में जवाब मांगा है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस राजेश सिंह चौहान ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया है। 


रिटायर्ड पीसीएस अफसर एवं अधिवक्ता हरिशंकर पांडेय ने याचिका में आरोप लगाया कि नाम बदलने में जनहित को ध्यान में नहीं रखा गया। केवल राजनीतिक लाभ पाने के लिए बदला गया है। इसकी वजह से केंद्र व प्रदेश की सरकार पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता विनोद कुमार शाही ने याचिका का विरोध किया है।

कोर्ट ने केंद्र व राज्य के अलावा राजस्व बोर्ड अध्यक्ष व प्रमुख सचिव गर्वनर को भी पक्ष रखने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई 19 नवंबर को होगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।