ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
कानपुर
में रफ़्तार के कहर से एक परिवार की खुशिया मातम में बदल गयी | चौबेपुर
थाना क्षेत्र में तेज रफ़्तार ट्रक ने मोटर साइकिल सवार दंपत्ति को टक्कर
मार दी। जिसके चलते दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी | टक्कर मार ने के बाद
ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया | एक्सीडेंट से गुस्साए स्थानीय
लोगो ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया
| हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से लोगो को समझाकर शांत
कराया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम भेज दिया |
कल्याणपुर
थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यापारी देवेंद्र सिंह सिंह अपनी पत्नी कुसुमा
के साथ मोटरसाइकिल से अपने पैतृक गांव चौबेपुर जा रहे थे | देवेंद्र जैसे
ही नारामऊ के पास पहुंचे वैसे ही पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार
दी | और दोनों पति पत्नी ट्रक के नीचे आ गए जिससे दोनों की मौके पर ही मौत
हो गयी,,टक्कर मारने के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया | दो
मौते होने की वजह से स्थानीय लोगो का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क पर
जाम लगा दिया | मौके पर पहुंची चौबेपुर थाने की पुलिस ने किसी तरह लोगो को
समझाकर जाम खुलवाया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया | मृतकों
के परिजनो को जब इस दर्दनाक घटना की जानकारी हुयी तो कोहराम मच गया
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया |
परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है |
प्रदुम्मन
सिंह (एसपी_ग्रामीण) ने बताया की तेज रफ़्तार ट्रक ने एक बाइक सवार दंपत्ति
को पीछे से टक्कर मार दिया जिसमे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई घटना के
बाद लोगो ने हंगामा किया वही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हंगामा कर रहे लोगो
को शांत कराया। वही ट्रक को कब्जे में ले लिया है और आरोपी ड्राइवर की
तलाश की जा रही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।