ब्यूरो कानपूर - रवि गुप्ता
रविवार को चकेरी क्षेत्र स्थित जगई पुरवा चौराहे पर
क्षेत्रीय पार्षद शरद मिश्रा द्वारा परफेक्शन डेंटल क्लिनिक में निशुल्क
नेत्र शिविर का आयोजन किया गया जहां बढ़ चढ़ कर लोगों ने इस शिविर में हिस्सा
लिया और जांच करवाकर दवाइयां ली साथ ही मोतियाबिंद के मरीजो को निशुल्क
आप्रेशन के लिए जवाहर लाल रोहतगी ले जाया गया।
पार्षद
शरद मिश्रा द्वारा जगाई पुरवा में डॉक्टर जवाहरलाल रोहतगी अस्पताल के
चिकितसको की देख रेख में एक नेत्र शिविर का आयोजन किया गया इस स्वास्थ्य
शिविर में सुबह से ही शहर भर से आए मरीजों ने यहाँ पहुंचकर अपना
रजिस्ट्रेशन करवाते हुए बारी बारी अपना चिकित्सको से अपना परिक्षण करवाकर
दवाइयां लीं।
डॉक्टर अभिषेक श्रीवास्तव व डॉक्टर विष्णु मिश्रा की देखरेख
में मरीजो का निशुल्क परीक्षण कर जांच की गई सुबह से ढाई सौ से ज्यादा
मरीजो ने अपना नेत्र परीक्षण करवाया और 75 मरीज़ों को मोतियाबिंद के आप्रेशन
के लिए उन्हें डॉक्टर जवाहर लाल रोहतगी नेत्र चिकित्सालय में भर्ती कराने
के लिए सलाह दी है जहां पर मरीजो को निशुल्क दवाइया, भोजन,चश्मा, और कम्बल
जैसी दैनिक जरूरतें पूरी की जाती है। चिकित्सको ने बताया कि यहां मोतियाबिंद की शिकायत वाले मरीज ज्यादा पहुंचे है जिनका आप्रेशन जवाहर लाल रोहतगी में किया जायेगा।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।