ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
स्वस्थ जीवन का आधार शाकाहार एवं योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को सुरजाना देवी पशु पक्षी रक्षक संस्था के द्वारा फुलबाग मे प्रदर्शन किया गया और मास निषेध दिवस पर जागरूकता उतपन्न करते हुए जनमानस से मांसाहार का प्रयोग न करने की अपील की।
स्वस्थ जीवन का आधार शाकाहार एवं योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को सुरजाना देवी पशु पक्षी रक्षक संस्था के द्वारा फुलबाग मे प्रदर्शन किया गया और मास निषेध दिवस पर जागरूकता उतपन्न करते हुए जनमानस से मांसाहार का प्रयोग न करने की अपील की।
मांसाहार है जीवन के लिए हानिकारक
महात्मा
गांधी प्रतिमा फूलबाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों का नेतृत्व कर रहे संस्था
के भूपेंद्र सिंह गिल ने कहा कि मानव के जीवन मे शाकाहार का एक प्रमुख
स्थान है शाकाहार में ही मानव शरीर की जरूरतों को पूरा करने वाले प्रोटीन
उपलब्ध है और यह प्रोटीन शरीर को स्वस्थ रखते है केवल एक भ्रांति है कि
मांस का सेवन करने से ही शरीर हृष्ट पुष्ट रहता है और किसी तरह की कोई
बीमारी नही होती जबकि यह पूरी तरह से निराधार है हमे शाकाहार को अपनाना
चाहिए मांस के सेवन से पर्यावरण को ही नुकसान होता है जीव जंतुओं की हत्या
का पाप तो लगता ही है साथ ही जीवो के समाप्त होने के खतरे के साथ ही औषधि
युक्त पौधे भी बेकार हो जाते हैं मांस का प्रयोग शरीर के लिए हानिकारक है
पता नही किस जानवर को कौन सी बीमारी है और इसके मांस के सेवन से मानव शरीर
भी रोग ग्रसित हो जाता है ।
गिल ने बताया कि भारत देश मे प्रत्येक दिन को
मांस निषेध दिवस होना चाहिए तभी हम बेजुबाँ पशु पक्षियों की रक्षा कर
सकेंगे इसी तरह से हम सभी को एकजुट होकर मां गंगा और गौ माता की रक्षा की
शपथ लेनी चाहिए और उनकी रक्षा करनी चाहिये क्योंकि यह दोनों हमारे समाज के
लिए पूजनीय है। इस अवसर पर दिनेश यादव, राम शरण,अमित मिश्रा, विपिन बिहारी,
आर बी सिंह , विजेंद्र ज्यादव, रती राम,सिद्धार्थ, सत्यम,गोल्डी,समेत तमाम
लोग मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।