मिडिया डेस्क
अलीगढ़ थाना सिविल लाइन क्षेत्र के बरछी बहादुर तिराहा पर चल रही चेकिंग के
दौरान एक पुलिस कर्मी ने बाइक सवार युवक को चांटा जड़ दिया। चांटे से युवक
गहरे सदमे में आ गया। युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां
चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई युवक की मौत से परिवार में
कोहराम मच गया।
आरोप है कि बरछी बहादुर तिराहा पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक
अफजाल (30) पुत्र शौकत अली निवासी नगला पटवारी थाना क्वारसी को रोक लिया
था। बताते हैं कि युवक के पास गाड़ी के कागजात नहीं थे। इसी बीच एक
पुलिसकर्मी ने अफजाल को चांटा जड़ दिया। इससे अफजाल दहशत में आ गया और
हार्ट अटैक पड़ गया। युवक की हालात गंभीर होती गई। आनन-फानन युवक अफजाल को
कुछ राहगीर जिला मलखान सिंह अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित
कर दिया। इसकी जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच
गया।
परिजनों ने बताया कि युवक एक साल से टीबी व सांस रोगी था। इसका इलाज भी
चल रहा था। खास बात यह है कि दीपावली पर पटाखों के प्रदूषण से सांस रोगियों
की परेशानी और अधिक बढ़ गई है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।