मिडिया डेस्क
उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों में खराब ट्रैफिक व्यवस्था पर मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के बाद शासन ने बड़ा निर्देश दिया है। एडीजी
ट्रैफिक के साथ तीन आइपीएस अफसरों का तबादला किया गया है।
एडीजी ट्रैफिक के पद पर तैनात रहे एमके बशाल को एडीजी मानवाधिकार के पद
पर भेजा गया है। पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के सहायक दीपक रतन को
महानिरीक्षक ट्रैफिक के पद पर तैनात किया गया है। इनके साथ ही पुलिस
महानिरीक्षक मानवाधिकार डॉ. संजीव गुप्ता को पुलिस महानिदेशक का सहायक
बनाया गया है।
प्रदेश सरकार ने आज दो आइएएस अफसरों का भी तबादला किया है। सचिव नगर
विकास एवं राज्य मिशन निदेशक अमृत एवं स्मार्ट सिटी गौरी शंकर प्रियदर्शी
को सचिव राजस्व एवं राहत आयुक्त के पद पर तैनाती मिली है। सचिव राजस्व एवं
राहत आयुक्त संजय कुमार का तबादला सचिव नगर विकास एवं राज्य मिशन निदेशक
अमृत एवं स्मार्ट सिटी के पद पर किया गया है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।