ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
कार्तिक
पूर्णिमा के अवसर पर शहर के घाटों में उमड़ा आस्था का जन सैलाब ,लोगो ने
देररात से ही गंगा में डुबकी लगाने के लिए आतुर दिखाई दिए। जिसके चलते
श्र्धलुओ ने माँ गंगा की गोद में स्नान कर माँ गंगा की पूजा अर्चना की। इसे भारतीय परम्परा का
पौराणिक महत्व् ही कहा जाएगा की कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर लोग अपनी आस्था की भावना में आधीरात
को ही गंगा तटों पर स्नान को पहुंच गए।
कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर कानपुर
में गंगा घाटों पर सुबह तीन बजे
से ही भक्तो कीभीड़ उमड़ पड़ी है गंगा नहाने वाले हजारो लाखो भक्त अपनी आस्था
डुबकी लगाने को गंगा में नहाने लगे ,सुबह सुबह गंगा किनारे का नजारा ही
अद्भुत दिखा महिलाये बच्चे पुरुष सब गंगा की बढे चले जा रहे थे.सुबह होते
होते लाखो की भीड़ ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान जिला
प्रशासन के दवारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये गए थे। जिसमे गंगा के
किनारे शहर भर के सभी घाटों में पुलिस बल तैनात किया गया इसके साथ ही सभी
घाटों में गोताखोरों की भी डियूटी लगाई गई। वही महिलाओ के साथ छेड़छाड़ को
रोकने के लिए पुरुष सिपाहियों के साथ साथ महिला सिपाहियों की भी साडी वर्दी
में डियूटी लगाई गई।
राजू पंडा ने बताया की आज रात तीन बजे से ही गंगा स्नान को लोग आ रहे थे। आज के दिन लाखो लोगो ने श्रद्धा के साथ स्नानकिया है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।