ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
कानपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने शक्ति प्रोजेक्ट शुरू किया है इस प्रोजेक्ट के माध्यम से बूथ लेवल के कार्यकर्ता तक पहुंचने का यह प्रयास है इससे हर शहर ,हर गांव ,हर ब्लाक संवाद और डिजिटल तरीके से परिवार एकजुट होकर जुड़ सके। जिसके लिए कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं डेटा एनालिटिकल डिपार्टमेंट के स्टेट प्रभारी सर्वजीत सिंह मक्कड़ ने तिलक हाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में लोगों को इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी और इसे कैसे प्रयोग करना है और कैसे जुड़ना है इन सभी को कार्यशाला के माध्यम से बताया। इस दौरान लोगों को एक क्लिपिंग भी दिखाई गई हालांकि डिजिटल तरीके से जोड़ना काफी चेलेंज भरा रहा लेकिन लोग सीधे जुड़ना चाह रहे हैं।
यह प्रोजेक्ट कांग्रेस की नई आवाज़ बनेगा
कैप्टन
सर्वजीत सिंह मक्कड़ ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने
प्रोजेक्ट शक्ति शुरू किया है इस डिजिटल प्रोजेक्ट के माध्यम से हर
बूथ,जिले,ब्लाक,गांव में सीधे लोग जुड़कर कांग्रेस को एक नई आवाज़ देने का
काम भी करेंगे। जिससे संगठन भी मजबूत होगा इसके माध्यम से जो भी इस डिजिटल
माध्यम से जुड़ना चाहता है उस कांग्रेस के प्रत्येक सदस्य को मोबाइल नंबर
9702199911 पर अपना वोटर आई कार्ड नंबर एसएमएस करना होगा। एक मोबाइल नंबर
पर एक ही वोटर आई कार्ड पंजीकृत होगा। आई कार्ड के पंजीकरण के बाद सदस्य
संबंधी बूथ, ब्लॉक व जिला समेत सभी महत्वपूर्ण जानकारियां कांग्रेस के डाटा
एनालिटिकल डिपार्टमेंट के पास पहुंच जाएंगी। बताया की हमारा संवाद बूथ
लेवल तक सभी जगह पहुंचे यह प्रयास है इस प्रोजेक्ट के माध्यम से कांग्रेस
नेतृत्व अपना संदेश और सुझाव सीधे बूथ स्तर कार्यकर्ताओं तक पहुंचा सकते
हैं। साथ ही कार्यकर्ता भी अपने संदेश और सुझाव पार्टी हाईकमान को दे
पाएंगे। इसके लिए विकसित सॉफ्टवेयर में सभी कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे से
जुड़ने की व्यवस्था भी है। प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की गतिविधियों की
लगातार जानकारी मिलती रहेगी और कार्यकर्ताओं को इससे जुड़ने व सक्रिय ढंग
से कार्य करने पर पार्टी में आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा साथ ही उन्होंने
कहा कि 2019 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी पुरी तरह से तैयार होकर मजबूती
से उतरेगी।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।