अयोध्या, - एनसीसी दिवस के अवसर पर ,मिनी मैराथन में कैम्प में शामिल सभी कैडेट्स ने हिस्सा लिया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 26 November 2018

अयोध्या, - एनसीसी दिवस के अवसर पर ,मिनी मैराथन में कैम्प में शामिल सभी कैडेट्स ने हिस्सा लिया

रिपोर्ट - बलराम चौरसिया 
65 वीं बटालियन एनसीसी द्वारा72वें वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में 70 वां एनसीसी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एनसीसी दिवस के अवसर पर प्रातः मिनी मैराथन का आयोजन श्री राम वल्लभा भगवंत विद्यापीठ इंटर कॉलेज डयोढ़ी से किया गया। मिनी मैराथन में कैम्प में शामिल सभी कैडेट्स ने हिस्सा लिया।


मिनी मैराथन का उद्घाटन कैम्प कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल इंद्रसेन पाठक और डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल राजीव खजूरिया ने किया। 65 वीं बटालियन एनसीसी के समादेशाधिकारी कर्नल आरपी राम को एनसीसी कैडेट द्वारा गार्ड आफ आनर दिया गया।

इस अवसर पर कर्नल राम ने कैडेट्स को एनसीसी के इतिहास, इसके विस्तार और इसके संपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। विद्यालय परिसर में नवनिर्मित फायरिंग रेंज का उद्घाटन प्रधानाचार्य आलोक तिवारी उपस्थिति में कर्नल राम ने किया। आयोजित कार्यक्रमों में वृक्षारोपण व सायं सभी कैडेट्स ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भी भाग लिया। इस अवसर पर कैप्टन के पी सिंह, लेफ्टिनेंट मनीष कुमार सिंह, लेफ्टिनेंट अखिलेश त्रिपाठी एवं पद्मजा तिवारी एवं विद्यालय के सीटीओ राकेश मौर्य भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।