बस्ती - प्रशासन निभाये वादा वरन परिणाम होंगे गंभीर - चन्द्रमणि पाण्डेय - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 12 November 2018

बस्ती - प्रशासन निभाये वादा वरन परिणाम होंगे गंभीर - चन्द्रमणि पाण्डेय

जिला संवादाता बस्ती

बी.डी.बांध को पक्का करने लोलपुर धुंसवा तटबंध का निर्माण शीघ्र करने बाढ प्रभावित गांवों के किसानों को फसल प्रतिपूर्ति दिये जाने के साथ साथ अमहट पुल निर्माण में तेजी लाते हुए कचुरेघाट, बारहक्षत्तर,सरवलिया,पिपरौला पुल निर्माण शीघ्र शुरू करने के प्रशासन के पूर्व के वादों को भूलजाने का आरोप लगाते हुए


रालोद प्रदेश सचिव चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामाजी ने आज हर्रैया के कल्याणपुर,सहजौरापाठक,भरथापुर व कप्तानगंज के चांदपुर तथा कटरिया में ग्रामीणों से सम्पर्क करते हुए कहा कि बाठ समाप्त होते ही प्रशासन अपना वादा भूल चैन की वंशी बजा रहा है किन्तु हम शान्त नहीं बैठेगें वरन वादा वादा ही रह जायेगा उन्होने कहा कि एक साल में अमहट पुल निर्माण पूर्ण करने का वादा 30मार्च को हुआ था आधे से अधिक समय बीत गया मगर एक चौथाई निर्माण भी पूर्ण नहीं हुआ जल स्तर घटते ही कल्याणपुर में ठोकर निर्माण व 6माह में बांध निर्माण पूर्ण करने व फसल प्रतिपूर्ति दिलाने का 20अगस्त का लिखित वादा तो पूर्णतयः भुला दिया गया है उन्होने कहा यदि पन्द्रह दिनों में प्रशासन अपने वादों पर अमल शुरू नहीं करता तो हम 30नवम्बर गुरूवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर वादा निभायें होश में आयें के क्रम में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन व जनसभा कर आगाह करेंगें यदि तब भी नहीं जगा प्रशासन तो परिणाम होंगें गंभीर इस मौके पर पाण्डेय ने हजारों ग्रामीणों को सहयोग का संकल्प दिलाया

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।