बस्ती /रुधौली- हवन पूजन के साथ चीनी मिल में नये सत्र की पेराई शुरू - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 23 November 2018

बस्ती /रुधौली- हवन पूजन के साथ चीनी मिल में नये सत्र की पेराई शुरू

रिपोर्ट - राज आर्या 
बजाज हिन्दुस्थान चीनी मिल अठदमा के नवीन पेराई सत्र का शुक्रवार को इकाई प्रमुख हेमचंद्र जोशी ने पंडित विवेकानंद दुबे द्वारा विधिवत हवन पूजन के साथ शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में पहुचे अठदमा स्टेट पुष्कर आदित्या सिंह व एसओ ओमप्रकाश यादव,बृजेश चंद्र , उमेश प्रताप शुक्ला, सुनील कुमार,प्रमुख प्रतिनिधि उमेशचंद्र ने डोंगे गन्ना डालकर नये सत्र का आगाज किया।
शुक्रवार को मिल परिसर में अखण्ड रामायण पाठ व वैदिक मंत्रोंउच्चारण के साथ हवन पूजन शुरू हुआ।चीनी मिल के संजय पाण्डेय गन्ना निरीक्षक एवं सहायक आयुक्त,चेयरमैन, कमलेश जेयष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सहित यूनियन नेता सहित तमाम अधिकारियो एवं किसानों ने हवन में आहुतियां डाली।

इस दौरान किसान सुनील सिंह, कपिल, रामसजीवन, रामसुख चौधरी , रमाकांत पाण्डेय, अमरजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।