ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
शहर के मोतीझील में गुरु नानक देव् के प्रकाश उत्सव का पर्व बड़े
ही धूम धाम के साथ मनाया गया ।जिसमे प्रदेश के औधोयोगिक मंत्री सतीश महाना
ने भी शिरकत किया।प्रकाश उत्सव के तीसरे दिन मोतीझील में बने पंडाल को खास
तौर पर सजाया गया ,वही पंडाल में एक विशाल मंच फूलो से सजाया गया जिसमें
साहेब गुरु ग्रंथ साहिब को विराजमान किया गया ।जिसके लाखो लोगो ने दर्शन
किये ,इस दौरान विशाल लंगर का भी आयोजन किया गया ।
जिसमें लाखो लोगो ने लगर
का प्रसाद चखा ।हरजिंदर सिंह लाडी ने बताया कि प्रकाश उत्सव का पर्व हम
लोगो ने बड़े ही फ़हम धाम के साथ मानाया है ।यहां पर तीन दिवसीय कार्यक्रम
किया गया ।इस उत्सव का आयोजन श्री सिंह सभा लाटूश रोड़ के द्वारा आयोजन किया
गया।यहां पर सुबह सबसे पहले सुख मनी साहेब का जाप किया गया ।और उसके बाद
सिमरन साधना के साथ नितनेम के भी पाठ कुए गए।जिसमे पंडाल में बैठे सभी
श्रद्धलु गुरु की भक्ति में रम गए ।
सुबह से ही भारी संख्या में श्रद्धालुओं
की भीड़ पंडाल में जुटने लगी थी।यहां पर सभी ने जात पात का भेद भाव त्याग
कर एक साथ पंगत ने बैठ कर लंगर का प्रसाद लिया।वही कार्यक्रम में आये
प्रदेशके मंत्री सतीश महाना ,पूर्व कोयला मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल को
प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।