गोरखपुर - कानून के रखवालों को अदालत के आदेश की भी धज्जियां उड़ाने में डर नहीं लगता है - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 12 November 2018

गोरखपुर - कानून के रखवालों को अदालत के आदेश की भी धज्जियां उड़ाने में डर नहीं लगता है

ब्यूरो गोरखपुर - कृपा शंकर चौधरी 

गोरखपुर जनता की रक्षा करने वाली पुलिस अब शोषण पर उतर आई है इतना ही नहीं इन कानून के रखवालों को अदालत के आदेश की भी धज्जियां उड़ाने में डर नहीं लगता है।मामला गोरखपुर के खोराबार थाना अंतर्गत ग्राम रामपुर डांडी का है । पीड़ित रामसमूझ ने खोराबार थाना पर आरोप लगाते हुए कहा कि थाने के सह से मेरी ज़मीन कब्ज़ा कराई जा रही है जबकि विवाद के चलते अदालत द्वारा यथास्थिति बनाए रखने के लिए स्टे जारी किया गया है। 


दरअसल विवादित जमीन पांच लोगों के नाम से बैनामा है जबकि दो लोगों द्वारा अपने हक से ज्यादा जमीन बेचकर उनको पुलिस के माध्यम से कब्जा कराया जा रहा है। विचारणीय विषय यह है कि पुलिस के द्वारा यह जानते हुए भी कि यह माननीय अदालत द्वारा स्टे किया गया जमीन है पर कब्जा कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।पीड़ित रामसमुझ ने बताया कि वर्तमान उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री के रिश्तेदार होने के कारण पुलिस भी कब्ज़ा करने वालों की मदद कर रही है जबकि पीड़ीत के द्वारा शिकायत करने पर थाने में बैठा लिया जाता है। 
आज पुनः कब्ज़ा की कोशिश पर जब पीड़ित शिकायत करने पहुंचा तब उसका चालान कर दिया गया ताकि कब्ज़ा दिलाने में आसानी हो सके।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।