भारत के निर्माण के लिए फिर से भाजपा की सरकार मोदी के अगुवाई में आएगी - महेन्द्र नाथ पाण्डेय - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Monday, 12 November 2018

भारत के निर्माण के लिए फिर से भाजपा की सरकार मोदी के अगुवाई में आएगी - महेन्द्र नाथ पाण्डेय

तहकीकात न्यूज़ डेस्क 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  द्वारा वाराणसी को 2500 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं की सौगात देने का स्वागत करते हुए कहा कि देश-दुनिया से लोग वाराणसी में बाबतपुर एयरपोर्ट से आते थे 



लेकिन अब जो भी बाबतपुर एयरपोर्ट आयेंगे वे बनारस का फोरलेन, रिंग रोड देखेंगे तो ऐसा लगेगा जैसे जापान, अमेरिका में पहुंच गये हो अथवा अपने देश के बैंगलोर जैसा अनुभव होगा। डा0 पाण्डेय ने कहा कि अटल जी ने देश की अपार सेवा की, शास्त्री जी ने देश को सम्मान दिलाने का काम किया और भी प्रधानमंत्री इस राज्य से हुए वही आज प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के साथ ही अपने संसदीय क्षेत्र की जनता की सेवा करने में भी उनकी संवेदनशीलता दिखती है जिसकी जितनी प्रंशसा की जाए वह कम है। 





डा0 पाण्डेय ने कहा कि काशी में एक शब्द बड़ा प्रचलित है कि काशी करवट लेती है तो देश का इतिहास नया बनता है। 2019 में नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में पुनः काशी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश समेत पूरा भारत करवट लेगा और नरेन्द्र मोदी के नए भारत के निर्माण के लिए फिर से भाजपा की सरकार मोदी के अगुवाई में आएगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।