मीडिया डेस्क
प्रदेश कैबिनेट मंगलवार को फैजाबाद जिले
व मंडल का नाम बदलकर अयोध्या तथा इलाहाबाद मंडल का नाम बदलकर प्रयागराज
करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है। इलाहाबाद जिले का नाम बदलकर पहले
ही प्रयागराज किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में साढ़े 11 बजे प्रदेश कैबिनेट
की बैठक बुलाई गई है। राजस्व विभाग इसमें फैजाबाद जिले व मंडल का नाम बदलकर
अयोध्या तथा इलाहाबाद मंडल के स्थान पर प्रयागराज करने के प्रस्ताव को
रखने की तैयारी कर रहा है।
जिले व मंडल के प्रस्ताव पर राजस्व परिषद की इस संबंध में संस्तुतियां शासन को सोमवार को मिल गईं। शासन के अधिकारी देर रात तक इस प्रस्ताव को कैबिनेट में रखने से जुड़ी कार्यवाही में जुटे रहे। मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या करने का एलान किया था।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।