रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
कन्नौज जिले के भाऊ बुजुर्ग गांव में किसान के बाग में
क्रूड ऑयल निकलने की सूचना है। मंगलवार को सरकार की तरफ से पहुंची टीम ने
बाग में करीब 50 विस्फोट किए। इसके बाद बोरिंग कर पानी निकाला तो उसमें
कच्चा तेल मिलने की संभावना जताई। इस पर टीम ने चिह्नित जमीन के चारों ओर
झडी लगा दी।
पांच
दिन पहले ऑयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन (ओएनजीसी) की टीम आई थी। टीम ने
विस्फोट की अनुमति मांगी थी, जिस पर उन्होंने संबंधित थाना पुलिस को सूचना
देकर विस्फोट करने की अनुमति दी थी। इसी क्रम में मंगलवार को टीम कन्नौज
ब्लॉक के गाव भाऊ बुजुर्ग पहुंची। यहा अंकित चतुर्वेदी के करीब 18 बीघा बाग
में करीब 50 विस्फोट किए। इसके बाद बोरिंग कर पानी निकाला। ग्रामीणों की
मानें तो टीम के सदस्यों में चर्चा थी कि यहां के पानी में करीब 40-45 फीसद
कच्चे तेल की मात्रा मिली।
इसके बाद टीम ने बाग के चारों तरफ झडी लगा दी।
किसानो ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को 6-7 लोग आए और जमीन की नाप
की। मंगलवार को टीम ने बाग में कई जगह विस्फोट किए। टीम के सदस्यों ने
उन्हें बताया कि जमीन के अंदर कच्चे तेल के अलावा कोयला और गैसें मौजूद
हैं। यहा 500 बोरिंग होने की बात कही। चेक करने के बाद विस्फोट वाली जगह को
बराबर कर टीम चली गई। टीम के सदस्यों ने गाव वालों को बताया कि अब ये
हिस्सा सरकार का है। अभी करीब पांच गावों में और जांच की जाएगी।
भारत सरकार
की भूमि के अधिग्रहण के एवज में दस गुना तक मुआवजा दिया जाएगा। बताते हैं
कि टीम आगरा से कन्नौज तक कई जगह जांच कर चुकी है। जिले के ही सिंही रामपुर
में पानी की जांच में दस फीसद कच्चे तेल की मात्रा मिली थी। पुलिस भी तेल
शोधक टीम द्वारा परिक्षण किए जाने की बात कह रही है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।