रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
कन्नौज में गुमटी पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया।
जिसमे एक सख्स को मिटटी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया गया। जिसको गंभीर
हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीँ विवाद में दो लोगों को
भी जख्मी हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
जताया विरोध तो किया आग के हवाले
कोतवाली गुरसहायगंज क्षेत्र के बरगांवा गाँव में जमीनी विवाद में पचास वर्षीय शख्स को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक, राम नरेश पाल ने एक जमीन का बैनामा कराया था. उस जमीन पर गुमटी रखने को लेकर आरोपी मुरारी से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन जब मुरारी अपने साथियों के गुमटी पर कब्जा करने पहुंचा तो राम नरेश ने उसको रोकना चाहा जिस पर मुरारी के साथियों ने राम नरेश पाल को पकड़ लिया और फिर मुरारी ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरे राम नरेश को बचाने के प्रयास में उसके भाई भी झुलस गए।
पुलिस बता रही यह
मामले
में पुलिस की माने तो राम नरेश पाल पुत्र सूबेदार पाल निवासी ग्राम बरगवां
थाना-गुरसहायगंज,जनपद कन्नौज एवं इसी गाँव के मुरारी पाल,ननकू,गांधी आदि
में गुमटी पर कब्जेदारी को लेकर विवाद हो गया । जिसमें राम नरेश पाल व दो
अन्य व्यक्तियों को भी चोटे आई। राम नरेश पाल जली अवस्था में तिर्वा मेडिकल
में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। राम नरेश पाल व
मुरारी पाल दोनों रिश्तेदार हैं। पीड़ित राम नरेश पाल द्वारा मुरारी पाल व
3,4 अन्य पर जलाने का आरोप लगाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर उपलब्ध
साक्ष्यों अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।