सोमवार को लखनऊ के लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 16 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। सरकार ने प्रदेश की पौने चार लाख आंगनबाड़ी कार्यकताओं को तोहफा देते हुए उन्हें परफॉर्मेंस इंसेंटिव देने का फैसला लिया है। इसके अलावा सीवर सफाई के दौरान सेफ्टी टैंक में मृत्यु होने पर सफाई कर्मचारियों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली।
इन प्रस्तावों पर लगी मुहर:-
कैबिनेट बैठक में बाल शिक्षा अधिकार 2011 में तृतीय संशोधन को मंजूरी दे दी गई है। इसके अंतर्गत 45 दिन तक लगातार अनुपस्थित रहने पर बालक या बालिका को बगैर स्कूल का माना जाएगा। जबकि, शिक्षा की गुणवत्ता के लिए प्राप्त किए गए परीक्षा परिणाम पर विद्यालय की ग्रेडिंग की जाएगी।

जनपद गौतमबुद्ध नगर में जेवर एयरपोर्ट 2300 प्रति वर्ग मीटर की दर से
1245.3 वर्ग मीटर के लिए 4500 करोड़ में से राज्य सरकार के अंश के तहत 1500
करोड़ की वित्तीय अनुमति प्रदान की गई है। 2.5 प्रतिशत धनराशि को राजस्व
विभाग को दिए जाने में छूट प्रदान की गई है।
आंगनबाड़ी कर्मचारियों को परफार्मेंस के आधार पर इंसेंटिव दिया जाएगा। 500 रुपये कार्यकर्ता और 200 रुपये मुख्य सेविका को दिया जाएगा। इससे प्रदेश की करीब पौने 4 लाख आंगनबाड़ी, सहायिकाएं व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लाभ होगा।
3 से 6 वर्ष के बच्चों को मध्याह्र भोजन के लिए हॉट कुक्ड फूड उसी केंद्र में बनाया जाएगा और आंगनबाड़ी केंद्र में वितरित किया जाएगा। जिससे सभी 75 जिलों में 4.50 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से करीब 505 करोड़ रुपये का वार्षिक खर्च आएगा।

प्रदेश के समस्त जनपदों में किशोरी बालिका के लिए एडोस एंड गर्ल योजना
लागू करने के विषय मे 11 से 14 वर्ष के स्कूल न जाने वाली बालिकाओं को
शामिल किया गया है। वर्ष में 300 दिन बालिकाओं को पोषण आहार दिया जाएगा।
जिसके अंतर्गत दलिया व लड्डू आदि सर्व किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।