रजनीकांत की '2.0 ' की दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई जारी है. रजनीकांत-अक्षय कुमार की जुगलबंदी वाली इस फिल्म ने न सिर्फ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपना करिश्मा दिखाया है बल्कि दुनिया के कई देशो में भी कमाई के ये नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. रजनीकांत की '2.0 ने दुनिया भर में 500 करोड़ रु. की ग्रॉस कमाई कर ली है.
बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक, रजनीकांत और अक्षय कुमार की '2.0 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 380 करोड़ रु. कमा लिए हैं जबकि दुनिया भर के देशो में इसकी कमाई का आंकड़ा 120 करोड़ पर पहुंच चुका है. इस तरह फिल्म ने आठ दिन में 500 करोड़ रु. कमा लिए हैं. हैरतअंगेज टेक्नोलॉजी और एक्शन से भरपूर '2.0' को शंकर ने डायरेक्ट किया है. '2.0' चीन में 56,000 स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा रही है, इस तरह इसकी कमाई में आने वाले समय में तगड़ा उछाल देखने को मिलेगा.

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।