ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
पिछले कई सालों से शासन प्रशासन का उत्पीड़न झेल रहे सीजनल संग्रह सेवक व
अमीनो ने आज नानारावपार्क में उत्तर प्रदेश राजस्व सीजनल संग्रह अमीन सेवक
वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आम सभा करते हुए आगामी 26 जनवरी को सीएम
आवास पर पहुंचकर आत्मदाह की चेतावनी दे डाली।
विनीयमतिकरण की मांग की जाए पूरी
नारावपार्क
फूलबाग में सीजनल संग्रह अमीन व तहसील के कर्मचारियों ने आमसभा करते हुए
सरकार और प्रशासन की हीलाहवाली और लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त करते हुए
सरकार को चेतावनी देते हुए घोषणा कर दी की आगामी 26 जनवरी को सीएम आवास पर
आत्मदाह करेंगे। अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि हम सभी तहसील के
कर्मचारी है पूरी जिंदगी तहसीलों में गुजर गई और सब अपनी आखिरी उम्र पर
पहुंच रहे है
पिछले तीन सालों से कानपुर में लगभग 250 संग्रह सेवको और अमीनो का विनीयमतीकरण नही हुआ एडीएम डीएम को बरगला देते है लगातार सीजनल कर्मचारियों का हनन किया जा रहा है शासन कहता है कि हमने कोई रोक नही लगाई परिषद कहता है कि रोक नही लगाई जब ऊपर से रोक नही है क्यों ऐसा किया जा रहा है रोक का आदेश भी नही दिखाते जबकि हाइक्रोर्ट के आदेश के बावजूद पिछले तीन वर्षों से विनीयमतिकरण की कार्यवाई रोक रखी हैअब तो हमारे पास सिवाय आत्मदाह के दूसरा कोई रास्ता नही है यह सभी कर्मचारी भुखमरी के कगार पर है कर्मचारियों की उम्र ज्यादा रह नही गयी हम कर्मचारी होने के बाद भी हमे नौकरी नही दी जा रही यह अन्याय है।इसलिए हमने सरकार को चेतावनी देते हुए घोषणा की है कि 25 जनवरी तक यदि हमारी मांग न पूरी हुई तो 26 जनवरी को सीएम आवास पर हम सभी आत्मदाह करेंगे। राजस्व परिषद व शासन ने आत्मदाह कार्यक्रम को स्थगित करने का अनुरोध किया है लेकिन बिना विनीयमतीकरण के आत्मदाह कार्यक्रम नही टलेगा।


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।