ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
काकादेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत क्रिसमस की पार्टी अटेंड करने गयी एक
ग्याहरवीं की नाबालिक छात्रा के साथ उसके 4 दोस्तों ने सामूहिक बलात्कार कर
रेप की घटना को अंजाम देते हुए मौके से फरार हो गए।
खून से लथपथ छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने छात्रा को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया और रेप की सूचना सम्बंधित थाने को दी. और आरोपी युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल परिक्षण के लिए डफरिन भेजा और चारो युवकों को गिरफ्तार करते हुए मामले की जांच में जुट गयी है।बाबूपुरवा निवासी राजकुमार सिंह की 15 वर्षीय छात्रा काल्पनिक नाम पूनम क्रिसमस की पार्टी में शामिल होने के लिए अपने कॉलेज के एक छात्र अनुराग दोस्त के साथ काकादेव स्थित आभा अपार्टमेंट में पार्टी अटेंड करने गयी हुई थी जहां पहले से ही 3 छात्र जैकी,अभिषेक और शुभम भी पहले से ही वहाँ पर थे सबने क्रिसमस की पार्टी अटेंड करते हुए जमकर शराब पी और उसके बाद छात्रा के साथ बारी बारी से सामूहिक बलात्कार कर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गये।
छात्रा को जब होश आया तो वह लहूलुहान हालत में किसी तरह अपने घर पहुंची और
आपबीती परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी काकादेव
थाने में दी। पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसपी वेस्ट ,सीओ व
फॉरेंसिक टीम को आभा अपार्टमेंट भेजकर मामले की जांच कराई जिसके बाद चारो
छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा सनातन धर्म बालिका इंटर कालेज की
ग्यारवीं कक्षा में पढ़ती है और छात्रा के पिता शहर में पुलिस विभाग में
तैनात है
फिलहाल मेडिकल के लिए पहुंची पीड़ित छात्रा को अस्पताल में भर्ती
कर लिया गया है। जहा उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है। एसएसपी अनन्त देव
ने बताया है कि पीड़ित युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके साथ 4
युवकों ने गैंग रेप किया है जिस पर अब तक जो जांच की है उसमें यह निकल कर
आया है कि कहीं न कहीं मामला प्रेम प्रसंग का है
फिलहाल चारो को गिरफ्तार
कर ऊनसे पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है.छात्रा के
मोबाइल को भी चेक किया जा रहा है जिसमे मैसेज और चैटिंग की भी जांच की जा
रही है।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।