कानपुर-- सीसामऊ विधायक ने आरसीसी रोड का किया शिलान्यास - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Sunday, 16 December 2018

कानपुर-- सीसामऊ विधायक ने आरसीसी रोड का किया शिलान्यास

 ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
 
 सीसामऊ विधानसभा  सपा पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी द्वारा पी रोड से रामबाग तक आरसीसी रोड का शिलान्यास रविवार को किया। यह रोड का निर्माण विधायक निधि द्वारा किया गया। इस दौरान सपा के नगर उपाध्यक्ष संजय सिंह बताया कि सड़क खराब होने के कारण आए दिन हादसे हुआ करते थे जनता की शिकायत पर विधायक द्वारा कम समय में सड़क बना कर जनता के हित के लिए अच्छा कार्य किया गया है! जिससे आम और जनमानस को आने जाने में समस्या का अब सामना नहीं करना पडेगा।  

 
सीसामऊ विधानसभा के अंतर्गत विधायक इरफान सोलंकी द्वारा अनेक कार्यों को किया जा चुका है! विधायक इरफ़ान सोलंकी ने कहा कि भाजपा सरकार जब से बनी है विकास के नाम पर जनता को धोखा ही मिल रहा है! भाजपा का कहना है कि हम जनता को धर्म के नाम पर बेवकूफ बनायेंगे चाहे शहर अंधकार में जाए, सड़कों पर गड्ढा हो, समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री जो अपने समय पर योजनाएं जनता के हित के लिए दे गए थे! वही योजनाओं पर आज भी कार्य हो रहा है! जनता के हित के लिए विधायक निधि प्राप्त होती है ! जनता को लाभ पहुंचाना हमारा कर्तव्य है! विधानसभा के अंदर जनता दरबार लगाकर समस्या और समाधान किया जाता है!इस  दौरान पार्षद भोलू, पार्षद लियाकत, नसीम, अजय शुक्ला, मालू गुप्ता, आदि  लोग मौजूद रहे!

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।