ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
लायन्स
क्लब ऑफ कानपुर आस्था के द्वारा घण्टाघर चौराहै पर स्थित भारत माता
प्रतिमा स्थल पर लगाये गये इस निशुल्क शुगर स्वास्थ्य शिविर में डॉक्टर्स
फिजिशियन एसोसिएशन के डॉक्टर डीके सिन्हा,डॉ कुणाल सहाय और डॉ अनुराग
महरोत्रा ने मरीजो का परीक्षण किया
उचित परामर्श कर उन्हें स्वस्थ रहने की सलाह भी दी गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर डीके सिन्हा ने बताया कि आज कानपुर शहर सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरो की श्रेणी में शुमार है यहां पर हर तरह का प्रदूषण मानव जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है और भागमभाग भरी इस जिंदगी में मनुष्य अपने स्वास्थ्य को लेकर उतना गम्भीर नज़र नही आता है जितना उसे होना चाहिए डॉक्टर सिन्हा ने बताया कि शहर में सबसे ज्यादा ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीज नज़र आते है मरीजो को खुद ही नही मालूम कि वह हाई या लो बीपी के शिकार हो चुके है कभी इत्तेफाकन अगर उनका स्वास्थ्य चेक किया जाता है
तब पता लगता है कि उनका ब्लड प्रेशर इतना हाई है इस तनाव भरी जिंदगी में कभी भी कुछ भी हो सकता है वर्तमान में आदमी इतने झमेलो से जूझ रहा है कि उसे कुछ भी याद नही रहता आज बीपी और डायबिटीज के मरीजो की संख्या काफी है उन्होंने कहा कि आज हम सभी को अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए समय के तापमान के अनुसार रेगुलर 1 घण्टे व्यायाम के लिए थोड़ा समय निकाले और नान पलूटेड पौष्टिक भोजन करें जैसे प्रॉपर पानी,अनाज और प्रतिदिन एक फल जरूर खाये जिससे शरीर स्वस्थ रहेगा और बीमारी भी नही आसपास भटकेगी।
शहर
में प्रदूषण भी मुख्य कारण है खास तौर से वायु प्रदूषण से कई तरह की
बीमारियां उतपन्न हो रही है जिसमें सांस, दमा, अस्थमा,आंखों की समस्या
,गुर्दे की समस्या और पेट जैसी भी कई समस्याएं प्रदूषण से बढ़ रही है इसके
लिए लोगों को खुद भी जागरूक होने की जरूरत है की
इस
शिविर में अजीत वर्मा अविनाश गर्ग , सचिव जे सी गुप्ता,विवेक अवस्थी,ज्योति
शर्मा,विजय गुप्ता,सुशील गुप्ता,अपर्णा टण्डन,अनूप टण्डन, गनेश,
उपेंद्र,राजकिशोर, राजकुमार सिंहल,तरुण और ज्योति समेत तमाम लोग मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।