ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है जिसके
चलते शहर भर में यातायात की व्यवस्था को सुधरने के लिए प्रशासन द्वारा
फुटपाथो का अतिक्रमण हटवाया रहा है वही जिला प्रशासन के आलाधिकारी खुद खड़े
होकर इस अभियान को में शामिल होकर फुटपाथों को खाली करा रहे है।
अभी दो दिन पहले ही प्रशासन दवारा बड़े चौराहे से लेकर परेड तक अभियान चलाकर फुटपाथ को खाली कराया गया था लेकिन दो दिन बाद ही प्रशासन के इस अभियान की ठेले वालो ने पोल खोल कर रख दी। आलम यह है की जिस ठेले वाले को जहा जगह मिली वही पर उसने रविवार को सुबह से ही अपना ठेला खड़ा कर जिला प्रशासन के अभियान धता बताते हुए दिखाई दिया । जिससे अब इस अभियान में पलीता लगता हुआ दिखाई दे रहा है..अब न तो जिला प्रशासन के आलाधिकारियों को यह कब्ज़ा दिखाई दे रहा है न ही नगर निगम को। और यह ठेले वाले पूरी रोड पर कब्जा कर अपनी अपनी दुकाने लगाए हुए दिखाई दे रहे है।शहर के परेड बीड़ी मार्केट में कई सालो से ठेले वालो फुटपाथों पर कब्जा कर बँगला देशी कपड़ो का व्यपार करते चले आ रहे है। लेकिन शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जिला प्रशासन की आखे खुली और उन्होंने दो दिन तक युद्ध स्तर पर लगातार बड़े चौराहे से लेकर परेड तक फुटपाथों को खाली कराने के लिए अतिक्रमण अभियान चलाया और फुटपाथों पर कब्जा किये हुए दुकानदारों से फुटपाथ को खली भी कराया।
लेकिन दो दिनों बाद ही
फुटपाथों पर कब्जा करने वाले दुकानदारो ने एक बार प्रशासन को खुली चुनौती
देते हुए रविवार को बड़े चौराहे से लेकर परेड चौराहे तक पूरी रोड पर अपना
कब्ज़ा कर लिया। लेकिन इन अतिक्रमण करने वालो को को रोकने वाला दिखाई नहीं
दे रहा है अब देखना यह होगा की क्या एक बार फिर जिला ाप्रशासन का चाबुक इन
अतिक्रमण करने वालो पर चलेगा या फिर वही ढाक के तीन पात ही रहेगा।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।