कानपुर- बेटियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने फुका प्रदेश सरकार का पुतला - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 27 December 2018

कानपुर- बेटियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने फुका प्रदेश सरकार का पुतला


ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
 
 परेड चौराहे पर समाजवादी पार्टी महिला सभा ने प्रदेश में बढ़ रही बेटियों के साथ अत्याचार व बीते दिन शहर में दरोगा की बेटी के साथ हुई रेप की वारदात को लेकर गुरुवार को प्रदेश सरकार का पुतला फूकते हुए  अपना आक्रोश व्यक्त किया।
 
 
एक तरफ प्रदेश में आए दिन महिलाओं के साथ हो रहीं अपराधिक घटनाओं पर योगी सरकार चुप्पी साधे हुए हैं, तो वहीं योगी जी का प्रशासन भी आँखों पर पट्टी बांधे चैन की नींद सो रहा है जिसके चलते अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं तो वहीं अब बेटियों की आबरू भी शहरों में जगह जगह नीलाम हो रही है। आये दिन प्रदेश में महिलाओ और बेटियों के साथ दुराचार और अत्याचार को घटनाएं बढ़ती जा रही है और यह सरकार जैसे मानो आंखों पर पट्टी बांध रखी हो इनके राज्य में कानून व्यवस्था धराशायी हो चुकी  है
 
 
 
 
 
 
 बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार बेटियों की लाज तक नही बचा पा रही है और कहते है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। महिला सभा समाजवादी कार्यकर्ता दीपा ने बताया कि बीते दिन कानपुर में हुई दरोगा की बेटी के साथ गेंग रेप की घटना ने ये तो साफ कर दिया है कि योगी राज में बेटीयों की आबरू सुरक्षित नही है 
 
जिसके चलते आज समाजवादी  पार्टी की महिला सभा ने परेड चौराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी  करते हुए उनसे माग की कि प्रदेश में जब महिला ही सुरक्षित नही है तो प्रदेश का विकास कैसे होगा यह सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई।पुतला  दहन में नगर अध्यक्ष मोईन खां, मिण्टू यादव, संजय सिंह, आशु खान ,महेन्दर,जया सिंह, दीपिका मिश्रा, , मुस्कान, दीपक खोटे, अकरम,राहुल यादव आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।