गोंडा / बभनजोत - हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता ने किया ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन का आयोजन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 27 December 2018

गोंडा / बभनजोत - हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता ने किया ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन का आयोजन




रिपोर्ट - राकेश सिंह 

आज हिन्दू युवा वाहिनी जनपद- गोंडा द्वारा तहसील मनकापुर में तहसील से लेकर ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह रहे। 


उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा योगी सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाये, और लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाएं। वहीं जिला अध्यक्ष शारदा कांत पांडे ने तहसील मनकापुर के अंतर्गत आने वाली इकाइयों के कार्यों की समीक्षा की।


तहसील के अंतर्गत आने वाले विकास खंडों व नगर में निष्ठा पूर्वक संगठन का काम करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया प्रथम स्थान विकास खंड मनकापुर को मिला द्वितीय स्थान विकासखंड छपिया को तृतीय स्थान विकासखंड बभनजोत को दिया गया तथा कार्यक्रम में संगठन मनकापुर की तरफ से गरीबों को कंबल वितरित का भी कार्यक्रम किया गया 


साथ में हिंदू युवा वाहिनी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने एक साथ बैठकर शाह भोज किया तथा 21 जनवरी को मुख्यमंत्री योजना के तहत होने वाले सामूहिक विवाह मैं हिंदू युवा वाहिनी द्वारा 1000 कन्याओं के शादी करवाने का संकल्प किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदू युवा वाहिनी प्रदेश के उपाध्यक्ष अशोक सिंह विशिष्ट अतिथि कटरा कुटी धाम महंत स्वामी चिन्मयानंद जी हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शारदा कांत पांडे समस्त जिले के पदाधिकारी गण कार्यक्रम में उपस्थित रहे!
 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।