ब्यूरो कानपुर- रवि गुप्ता
शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद
कानपुर
नगर में बार चुनाव में अलग अलग पदों के लिए वोटिंग डीएवी कॉलेज में की जा
रही है जहाँ कालेज के बाहर अपने अपने प्रत्याशियों के अधिवक्ता भारी हुजूम
में हैं हर तरफ सभी के चेहरे पर अपने अपने प्रत्याशियों को जीतते हुए और
उनका साहस बढ़ाने के लिए मौजूद है कानपुर में 21 प्रत्याशी अलग अलग पदों के
लिए खड़े है जिनके भाग्य का फैसला 5200 वोटर करेंगे बार चुनाव में जिला
प्रशासन भी पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद हैं इस दौरान
सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए कई थानों का पुलिस बल लगाया गया है ,
वाहनों को सरसैया घाट से लेकर ग्रीनपार्क चौराहै के पहले ही रोक कर उन्हें
डायवर्ट किया गया है मतदान स्थल व उसके आसपास सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी
जा रही है किसी भी तरह का अधिवक्ताओं द्वारा कोई गलत प्रचार ना हो इसके लिए
मतदान स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाकर नजर रखी जा रही है | आपको बता
दें कि कानपुर कोर्ट में कुल 5200 वोटर है जिनकी सहूलियत के लिए बारह बूथ
बनाये गए है | एल्डर कमेटी के सदस्य व मीडिया प्रभारी सुशील कुमार तिवारी
का कहना है कि इस बार चुनाव में केवल वही वोट डाल सकता है जो सीओपी का
सदस्य होगा | हर सदस्य को सदस्यता क्रमांक के आधार पर बूथ पर प्रवेश मिलेगा
और वोटिंग करने के लिए सीओपी कार्ड दिखाना जरुरी है |

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।