ब्यूरो कानपुर - रवि गुप्ता
जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने शुक्रवार को जाजमऊ स्थित पम्पिंग
चैनलों का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने सबसे पहले छबीले पुरवा
पम्पिंग चैनल देखा।और वहां पर मौजूद जल निगम के अभियंता से बात की जहा
उन्होंने बताया कि पम्पिंग चैनल अपनी क्षमता से चल रहा है
इस पर
जिलाधिकारी ने कहा अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा कि चैनल पूरी क्षमता
से चलता रहे इस बात का विशेष ध्यान रक्खा जाए । जिलाधिकारी ने इस
दौरान पम्पिंग चैनल के ओवर फ्लोकी भी जांच की। वही जिलाधिकारी ने छबीले
पुरवा में स्थित शहर के सीसामऊ नाला टैपिंग के चैनल को भी देखा। की यह सही
से कार्य कर रहा है की नहीं ।
इसके बाद जिलाधिकारी ने नई बस्ती जाजमऊ
स्थित शहर के नाले का भी जायजा लिया। जो श्याम नगर , केडीए कालोनी आदि शहर
के अन्य जगहों का डोमेस्टिक डिस्चार्ज आता है जिसको टैपिंग किया गया है
।जिसके बाद जिलाधिकारी ने शीतला बाजार पम्पिंग स्टेशन नम्बर 2 का
निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरान उन्होंने चैनल को चलते हुए पाया ।और वहा
से दबका नाला का निरीक्षण किया निरीक्षण में उन्होंने नाले के पानी का
सैंपल लेने के निर्देश दिए तथा उसकी जांच के आदेश दिया ।निरीक्षण के दौरान
पोलुशन कंट्रोल बोर्ड जल निगम के अधिकारी उपस्थित थे


No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।