रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
षेत्र ग्राम कसावा में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई
रिक्शा चालक मृतक का शव लेकर गांव पहुंचा और उसके आवास के बाहर उतार कर
फरार हो गया घर के बाहर पहुंचे परिजन बेहोशी की हालत में पड़ा देख आनन-फानन
में उसे सौ शैय्या अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर
दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। जहां परिजन गोली मारकर हत्या
किए जाने का आरोप लगा रहे हैं तो वही पुलिस घटना को संदिग्ध मांन रही है।
जनपद
कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कसावा निवासी पच्चीस
वर्षीय शकील पुत्र सुल्तान खान दोपहर छिबरामऊ बाजार आया था, बीती रात करीब 8
बजे गांव का ही एक रिक्शा चालक उसे मृत अवस्था में घर के बाहर छोड़कर फरार
हो गया। खून से लथपथ शकील को देख परिजनों के होश उड़ गए वह लोग आनन-फानन
में उसे ग्राम दिलु नगला स्थित सौ शैय्या अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों
ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक के शरीर में कई चोटों के निशान
थे, जिसमें सीने में आर पार घाव का निशान था। जिससे गोली मारे जाने की
आशंका जताई जा रही थी। वहीं मृतक के परिजन उसकी गोली मारकर हत्या किए जाने
का आरोप लगा रहे थे। घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय व
कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से घटना की
जानकारी ली और चिकित्सक से भी इस संबंध में जानकारी ली। इस संबंध में
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गोली लगने की बात स्पष्ट नहीं हो रही है शव का
पोस्टमार्टम होने के बाद ही घटना स्पष्ट हो सकेगी के युवक की गोली मारी गई
है या कुछ और है ।
पुलिस बता रही यह
वहीँ
इस मामले में पुलिस की सोशल मीडिया तरफ से दी गई कि थाना छिबरामऊ में
युवक को गोली मारकर हत्या किए जाने और शव को ई रिक्शा से घर भेजने के
प्रकरण में जांच की गई तो ज्ञात हुआ कि मृतक अपने गांव के ही ई रिक्शा चालक
के साथ छिबरामऊ से लौट रहा था । ग्राम बहबलपुर के पास जेसीबी के द्वारा
अचानक ब्रेक लगाने के कारण ई रिक्शा पीछे से जेसीबी के अंदर घुस गई, जिसमें
जेसीबी का कोई नुकीला हिस्सा मृतक के सीने में चुभ गया।अपने घर पहुंचने के
बाद मृतक ने अपने परिजनों को दुर्घटना होने की बात बताई । दुर्घटना स्थल
बहवलपुर के प्रत्यक्षदर्शियों ने दुर्घटना होने की पुष्टि की है। चोटों के
विषय में विशेष जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होली। प्रथम
दृष्टया घटना वाहन दुर्घटना की है ना की हत्या की।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।