by -सत्य प्रकाश चौधरी
पाँच राज्यों के चुनाव परिणामों की आज घोषणा होने पर आज उ0प्र0
कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में जबर्दस्त जश्न मनाया गया। हजारों की संख्या
में मौजूद कांग्रेसजनों द्वारा ढोल नगाड़ों, आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर
जश्न का इजहार किया और राहुल गांधी जिन्दाबाद-सोनिया गांधी
जिन्दाबाद-राजबब्बर जिन्दाबाद के गगनभेदी नारों से पूरा वायुमण्डल गूंज
उठा, वहीं मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ के जागरूक मतदाताओं का आभार
व्यक्त किया गया।
इस
मौके पर कांग्रेसजनों ने एक दूसरे को बधाई दी और कहा कि भारतीय राष्ट्रीय
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जिन्होने आज अपने अध्यक्षीय कार्यकाल
का प्रथम वर्ष पूर्ण किया है देश की जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर
से उन्हें जीत का तोहफा मिला है। आज यह साबित हो गया कि केन्द्र की मौजूदा
सरकार जो लगातार युवाओं, किसानों, महिलाओं, मजदूरों, व्यापारियों को धोखा
दे रही थी, अपमानित कर रही थी और समाज में घृणा का माहौल बना रही थी, जनता
ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया है।
उ0प्र0
कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने आज जारी बयान में कहा
कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी निरन्तर जनमुद्दों पर न सिर्फ
संघर्ष करते रहे बल्कि युवाओं और किसानों के लिए सड़क पर उतरकर संघर्ष किया
जिसका परिणाम है कि आज देश में गांधी युवाओं और किसानों की आवाज बनकर
उभरे हैं। इसके साथ ही तीनों राज्यों में मिली अपार बहुमत की सफलता प्रदेश
कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के अथक मेहनत जिन्होने तीनों में 88 से
अधिक जनसभाओं को सम्बोधित कर कांग्रेस की इस विजयश्री में अपना महत्वपूर्ण
योगदान दिया है जिसके लिए पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता गौरव और गर्व महसूस
करते हैं।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।